Banna Banni Geet-lokgeet

banna-banni-song

 उत्तर प्रदेश में गाए जाने वाले बन्ना बन्नी और भात गीत 

इस  भाग में आप  उत्तर प्रदेश होने वाले विवाह के समय गाए जाने वाले जैसे  गीत बन्ना बन्नी और भात के समय गाए जाने वाले गीतो की श्रंखला प्राप्त करेंगे ताकि आप विवाह में अपने संस्कारो से जुड़े रहे और आत्मीयता बनी रहे!

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी
इस डलिया में मैया जी की बिदिया माँ को सजाने आई,

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी
इस डलिया में मैया जी की नथिनु माँ को झाले पहनाने आई,

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी,
इस डलिया में मैया जी की चूड़ियां माँ को मेहँदी लगाने आई,

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी,
इस डलिया में मैया जी की हरवा, माँ को मेहँदी लगाने आई,

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी,
इस डलिया में मैया जी की चोला, माँ को पहनाने आई,


क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी,

क्या लेरी डलिया में मालिनिया क्या लेरी,

 

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो

Ghar me padharo gajananji

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो

रिद्धि सिद्धि लेकर आओ गणराजा मेरे घर में पधारो घर में पधारो,

गजानन जी मेरे घर में पधारो

राम जी आना लक्ष्मण जी आना

सीता मैया को संघ लाना,

 मेरे घर में पधारो

ब्रह्मा जी आना विष्णु जी आना,

 भोले शंकर को साथ लाना,

 मेरे घर में पधारो,

लक्ष्मी जी आना गोरी जी आना,

सरस्वती मैया को ले आना,

 मेरे घर में पधारो,

विघ्नों को हारना, मंगल करना,

कराज शुभ कर जाना, मेरे घर में पधारो,

घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो,

 रिद्धि सिद्धि लेकर आओ, 

गणराजा मेरे घर में पधारो,